दिल्ली पुलिस ने अमेजन मैनेजर हत्याकांड में मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। माया गैंग के सदस्यों ने भजनपुरा में मामा-भांजे पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं। इसमें से भांजे की मौत हो गई थी, जबकि मामा गंभीर घायल है।
दिल्ली में मंगलवार की देर रात अमेजन कंपनी के मैनेजर की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अमेजन कंपनी के मैनेजर की हत्या रोडरेज की वजह से हुई थी। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद समीर उर्फ माया और बिलाल गनी उर्फ मालू को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बिलाल गनी सिग्नेचर ब्रिज के पास से रात दो बजे पकड़ा गया है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हत्याकांड के मास्टरमाइंड मोहम्मद समीर उर्फ माया को सीमापुरी इलाके से उसे गिरफ्तार किया गया है। समीर उर्फ माया जिस समय नाबालिग था, उस वक्त भी उस पर कई मुकदमे दर्ज थे। आरोपी सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो पोस्ट करता है।
बताया जाता है कि आरोपी बड़ा डॉन बनने के लिए इंस्टाग्राम पर हथियारों के साथ वीडियो पोस्ट करता है। इसके अलावा गिरफ्त में आया दूसरा आरोपी बिलाल गनी उर्फ मालू 27 अगस्त को ही 18 साल का हुआ है। आरोपी बिलाल गनी उर्फ मल्लू पुत्र मो. शाद निवासी बी-241/6, गली नंबर 19/20, सुभाष मोहल्ला, भजनपुरा का रहने वाला है।
विज्ञापन
बिलाल गनी उर्फ मल्लू कुछ दिन पहले ही 18 साल का हुआ है। उसने दसवीं तक की पढ़ाई की है। गांजा पीने की आदत के कारण उनका उपनाम 'मल्लू' पड़ गया। वह 5 भाई-बहनों में सबसे बड़ा है। वह उत्तरी घोंडा, भजनपुरा में एक वेल्डिंग की दुकान पर काम करता है।
Trending Videos
पांच युवकों ने दो लोगों को गोली मारी
आपको बता दें कि 29 अगस्त की रात 11:45 बजे उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में थाने से चंद कदमों की दूरी पर बाइक और स्कूटी सवार बदमाशों ने अमेजन के सीनियर मैनेजर और उसके मामा को गोली मार दी थी। गंभीर हालत में मैनेजर हरप्रीत गिल (36) और इनके मामा गोविंद (32) को नजदीकी जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां हरप्रीत को मृत घोषित कर दिया गया। मामा का इलाज जारी है। पुलिस ने बुधवार को जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवा कर हरप्रीत का शव परिवार को सौंप दिया।
हरप्रीत गिल परिवार के साथ गली नंबर-1, सुभाष विहार, भजनपुरा में रहते थे। इनके परिवार में पिता करनैल सिंह, मां स्वर्णदीप कौर और एक छोटा भाई सन्नी गिल है। हरप्रीत पिछले करीब 14 सालों से अमेजन में सीनियर मैनेजर के पद पर तैनात थे। फिलहाल उनकी तैनाती जखीरा स्थित दफ्तर में थी। रिश्ते में हरप्रीत के मामा लगने वाले गोविंद सिंह गली में ही परिवार के साथ रहते हैं। वह भजनपुरा मार्केट में हंग्रीबर्ड के नाम से मोमोज की दुकान चलाते हैं। मंगलवार रात को हरप्रीत अपने दफ्तर से घर आ गए। देर रात करीब 11 बजे दोनों बाइक से किसी काम से निकले।
रात करीब 11.45 बजे वापस लौटते समय गली नंबर-8/4 में उनका वहां से स्कूटी व बाइक पर गुजर रहे पांच लड़कों से कुछ विवाद हो गया। बदमाशों ने पिस्टल निकालकर दोनों की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी और फरार हो गए थे।
इंस्टाग्राम बायो में लिखा 'नाम बदनाम, पता कब्रिस्तान'
हत्याकांड के मुख्य आरोपी मोहम्मद समीर उर्फ माया ने अपने इंस्टाग्राम बायो में 'नाम बदनाम, पता कब्रिस्तान, उमर जीने की शौक मरने का' लिख हुआ है। वह अपने गैंग को माया गैंग कहता है। साथ ही खुद को 'माया भाई' कहता है।