फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला करेगा सम्मान: 'उदय कॉफी टेबल बुक' का विमोचन आज, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हैं मुख्य अतिथि

Wed, 04 May 2022 02:43 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विमोचन समारोह के बाद इन सभी व्यक्तियों को अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया जाएगा। ये वे व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से अपने काम को आगे बढ़ाया और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनें। 
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल की विषम परिस्थितियों के बावजूद अपने कार्यक्षेत्र में अहम मुकाम हासिल करने वाले उद्यमियों, शिक्षाविदों, रिएल एस्टेट कारोबारियों के जीवन वृतांत और सफलता की कहानी को ‘अमर उजाला उदय कॉफी टेबल बुक’ के जरिए समाज के समाने लाने के लिए अनूठी पहल की गई है। 

विज्ञापन


कॉफी टेबल बुक का विमोचन समारोह 4 मई को शाम पांच बजे दिल्ली के होटल ली मेरिडियन में आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कॉफी टेबल बुक का विमोचन करेंगे, जिसमें दिल्ली-एनसीआर की 14 शख्सियतों की उपलब्धियों को संजोया गया है। 

विमोचन समारोह के बाद इन सभी व्यक्तियों को अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया जाएगा। ये वे व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से अपने काम को आगे बढ़ाया और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनें। इनकी उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए अमर उजाला कॉफी टेबल बुक लॉान्च करने जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें