फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samvad : अमर उजाला संवाद आज... संभावनाओं को लगेंगे पंख; गुरुग्राम में जुटेंगी कई हस्तियां

Mon, 02 Sep 2024 01:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

साइबर सिटी गुरुग्राम होने वाले अमर उजाला के वैचारिक संवाद कार्यक्रम में देश की जानी मानी शख्सियतों, नीति नियंताओं, विचारकों और विशेषज्ञों के विचार जानने और उनसे रूबरू होने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद का आयोजन कल... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर सिटी गुरुग्राम में आज होने वाले अमर उजाला के वैचारिक संवाद कार्यक्रम में देश की जानी मानी शख्सियतों, नीति नियंताओं, विचारकों और विशेषज्ञों के विचार जानने और उनसे रूबरू होने का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन


अगर आप भी अमर उजाला संवाद का हिस्सा बनना चाहते हैं तो नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और रजिस्टर करें। 
https://www.amarujala.com/haryana-samwad-2024

अमर उजाला संवाद में खेल और फिल्म जगत की हस्तियों से लेकर राजनीति के पुरोधा जुटेंगे। आज सुबह 9 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में खेल, फिल्म, पर्यटन, उद्योग, कला, संस्कृति, विकास जैसे मुद्दों पर मंथन होगा। दो सितंबर को होटल क्राउन प्लाजा में संवाद का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे।


केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी इसमें शामिल होंगे। दिनभर चलने वाले इस कार्यक्रम में राज्य से जुड़े विभिन्न विषयाें पर अलग-अलग सत्र होंगे।  
विज्ञापन


मशहूर फिल्म अभिनेत्री व सांसद कंगना रनौत भी फिल्म क्षेत्र की संभावनाओं पर राय रखेंगी। साथ ही, खेल जगत से पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग हरियाणा में खेलों में भविष्य की संभावनाओं पर बातचीत करेंगे। 

मोटिवेशनल स्पीकर सिस्टर शिवानी और आध्यात्मिक गुरु नित्यानंद चरणदास भाग-दौड़ भरी जिंदगी में मन की शांति के सूत्र बताएंगे। इसके अलावा शिक्षाविद् आनंद कुमार शिक्षा क्षेत्र पर चर्चा करेंगे। वहीं, स्टैंडअप कॉमेडियन सुमेध शिंदे कार्यक्रम में दर्शकों को गुदगुदाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें