अमर उजाला ने अपने पाठकों को रिलीज से पहले फिल्म दिखाने की एक नई शुरुआत की है। इसी के तहत गुरुवार को सेक्टर-25 स्थित स्पाइस सिनेमा में ‘द लॉयन किंग मूवी’ पाठकों को दिखाई गई। फिल्म देखने आए दर्शकों के लिए यह एक नया अनुभव था। परिजनों के साथ फिल्म देखने आए बच्चों के चेहरों पर अलग ही उत्साह नजर आया। जैसे ही उन्होंने स्क्रीन पर जंगल के राजा को देखा उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। थ्री डी फिल्म का हिंदी संस्करण देखकर सभी ने अमर उजाला को धन्यवाद कहा।
इस फिल्म को देखने का मौका पाने वाले पाठकों के लिए अभी सरप्राइज गिफ्ट बाकी है। दरअसल ‘द मोस्ट लकी रीडर’ के तौर पर कुछ पाठकों के नाम निकाले जाएंगे। उन्हें अमर उजाला कार्यालय की तरफ से सूचित किया जाएगा। उसके बाद इन पाठकों को अमर उजाला और डिजनी की तरफ से एक तोहफा भी दिया जाएगा, लेकिन यह तोहफा लेने की एक शर्त है कि उनको हॉल में लगी लॉयन किंग और अमर उजाला की स्टैंडी के सामने ली गई सेल्फी को अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट करना होगा।
हॉल में रखे बॉक्स में पाठकों द्वारा दिए गए उनके नाम और फोन नंबर में से ‘द मोस्ट लकी विनर’ चुना जाएगा। इनाम लेने के लिए आते समय पाठक को अपने फेसबुक पेज पर लगी सेल्फी दिखानी होगी। आप भी ऐसे कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेना चाहते हैं या फिर फिल्मी सितारों से सीधे मिलने का मौका चाहते हैं तो नियमित तौर पर अमर उजाला बिंदास पेज देखते रहें।