फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर की 24 मार्च की खबरों का लाइव अपडेट

Tue, 25 Mar 2014 10:19 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, गाजियाबाद और नोएडा की पल-पल की घटनाओं को जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ।
विज्ञापन


7:10 PM: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए रवि शंकर प्रसाद को चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर बनाया है।

5:24 PM: नमो मंत्र मुझे इमरजेंसी की याद दिलाता हैः जसंवत सिंह

5:20 PM: फरीदाबाद के मोहब्बताबाद के झील में 7 लड़के डूबे। 5 के शव निकाले गए। धौज स्थित बीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट हैं सभी।

3:14 PM: दिल्ली के द्वारका इलाके में युवक की हत्या, शव को ऑटो में फेंका।

12:22 PM: बस और ट्रक की टक्कर में चालक की मौत, दादरी रोड पर हादसा।

12:07 PM: फरीदाबाद के नीमका जेल में कैदियों के पास से तीन मोबाइल और तीन सिम कार्ड बरामद।

11:59 AM: फरीदाबाद के एनआईटी में महिला से रेप, महिला ने लगाया पड़ोसी पर रेप का आरोप।

11:58 AM: नीतीश कटारा हत्याकांडः डीपी यादव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी।

11:31 AM: वीरप्पा मोइली ने केजरीवाल के गैस के बढ़े दामों को लेकर लगाए गए आरोपों पर कहा कि केजरीवाल किसी भी राह चलते को काट सकते हैं।

11:00 AM: नर्सरी दाखिले की गाइडलाइंस पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज। 12 मार्च की सुनवाई पर हाईकोर्ट ने नए सिरे से ड्रॉ पर लगाई थी रोक।

10:00 AM: आज हो सकती है कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, जारी हो सकती है उम्मीदवारों की पांचवीं सूची।

9:00 AM: आय से अधिक संपत्ति मामले में अजय चौटाला केस की सुनवाई आज।

8:00 AM: जंतर-मंतर पर डॉक्टरों का धरना, नई नीतियों के खिलाफ शुरू किया आंदोलन।

7:00 AM: आज से शुरू होगी नामांकन पत्रों की जांच। गलत सूचना मिलने पर रद्द होगा नामांकन।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें