फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर की 31 मार्च की खबरों का लाइव अपडेट

Tue, 01 Apr 2014 10:25 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, गाजियाबाद और नोएडा की पल-पल की घटनाओं को जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ।
विज्ञापन


6:56 PM: दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग से मिले अरविंद केजरीवाल, विधानसभा चुनाव जल्दी चुनाव कराने का किया आग्रह।

5:40 PM: आम आदमी पार्टी ने लखनऊ से बीजेपी प्रमुख राजनाथ सिंह के खिलाफ अभिनेता जावेद जाफरी को टिकट दिया।

5:28 PM: फरीदाबाद से निर्दलीय उम्मीदवार मनधीर सिंह मान हो सकते हैं इनेलो में शामिल। इनेलो प्रत्याशी आरके आनंद कर सकते हैं समर्थन। बीजेपी से इस्तीफा देकर निर्दलीय भरा था पर्चा।

3:49 PM: दिल्ली में जोरबाग स्थित करबला में पुलिस की पथराव, पुलिस ने दो आंसू गैस के गोले दागे। स्थिति तनावपूर्ण। कल्बे सादिक के रोकने पर भी नहीं मान रहे प्रदर्शनकारी।
विज्ञापन


2:38 PM: आज शाम उप राज्यपाल से मिलकर दिल्ली में चुनाव कराने की मांग करेंगेः अरविंद केजरीवाल

1:08 PM: फरीदाबाद में दो रेप की घटनाएं। तिगांव में महिला से रेप और सूरजकुंड में नाबालिग से रेप, दोनों मामले दर्ज।

12:57 PM: फरीदाबाद में बीजेपी कैंडिडेट कृष्णपाल गुर्जर और बाबा रामदेव का पुतला फूंका। समाजिक न्याय और अधिकार समिति नारा, राहुल गांधी को दलित लड़की से शादी करने की सलाह के बयान पर जताई नाराजगी।

12:52 PM: अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली में देंगे दस्तक, पश्चिमी दिल्ली में शाम 6 बजे करेंगे सभा।

12:50 PM: कृष्णा नगर में युवक की गोली मारकर हत्या। दोस्त पर हत्या करने का आरोप।

12:48 PM: दिल्ली पुलिस ने जोरबाग, सोनिया गांधी के आवास, करबला व यूपी बॉर्डर को छावनी में किया तब्दील। मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने दिल्ली पुलिस के निर्देश पर जोर बाग और आईएनए मेट्रो स्टेशन को बंद किया।

12:15 PM: विदेशी महिलाओं से बदसलूकी के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने दिल्ली पुलिस को सोमनाथ भारती के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। इसके लिए दिल्ली पुलिस को 8 हफ्ते का समय दिया गया है।
विज्ञापन


10:00 AM: आईआईटी दिल्ली के चार छात्रों की सड़क हादसे में मौत दो अन्य घायल। जैसलमेर से दिल्ली लौट रहे थे छात्र।

9:00 AM: भाजपा की दिग्गज नेता सुषमा स्वराज आज दिल्ली में रैली। चांदनी चौक और दिल्ली कैंट में करेंगी जनसभा। वरिष्ठ नेता अरुण जेटली भी करेंगे चुनावी सभा।

8:00 AM: जंतर-मंतर पर डॉक्टरों का धरना, सरकार की नई नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं डॉक्टर।

7:00 AM: नवरात्रि के रंग में रंगा दिल्ली एनसीआर, मंदिरों में देवी दर्शन को उमड़ी भीड़।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें