दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, गाजियाबाद और नोएडा की पल-पल की घटनाओं को जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ।
5:02 PM: दिल्ली के खजूरी में महिला की हत्या कर लूटपाट करने वाले 9 बदमाश गिरफ्तार।
3:10 PM: फरीदाबाद के आप के कैंडिडेट पुरुषोत्तम डागर को जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिया कारण बताओ नोटिस। अपने रोड शो में निर्धारित 10 से वाहनों के इस्तेमाल पर मिला नोटिस।
2:30 PM: फरीदाबाद में रामदेव के योग शिविर के खिलाफ इनेलो का चुनाव आयोग को शिकायत।
1:07 PM: अलीगढ़ का कुख्यात बदमाश फहाद को दक्षिण दिल्ली जिला पुलिस ने किया गिरफ्तार। दिल्ली यूपी सहित कई राज्यों में दर्जन भर से ज्यादा केस दर्ज।
1:01 PM: दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में दिल्ली टूरिज्म के मैनेजर ओमप्रकाश ने की खुदकुशी। पुलिस ने बचाने की कोशिश की। पत्नी से खाने को लेकर विवाद की बात सामने आई।
12:06 PM: फरीदाबाद में रोडवेज बस और डंपर में टक्कर, 6 लोग घायल।
11:20 AM: ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में कैंटर घुसा, एक की मौत।
10:00 AM: उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार जेपी अग्रवाल ने मोदी पर बोला हमला। अग्रवाल ने कहा, मोदी सिर्फ गाली देना जानते हैं।
9:00 AM: वाराणसी से दिल्ली वापस लौटे AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल।
8:00 AM: दो आत्मघाती बम हमलावर गिरफ्तार। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को मिली थी सूचना। दोनों हमलावरों को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया है।
7:00 AM: नई दिल्ली लोकसभा से AAP के उम्मीदवार आशीष खेतान ने कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन पर लगाए 1000 करोड़ के घोटाले के आरोप।