फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड : शिक्षा जगत की मशहूर हस्तियां सिंगापुर में सम्मानित, यूपी सरकार भी पहुंची

Sun, 20 Oct 2024 06:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोमा शेखर, एनएस सीईओ और को-फाउंडर, प्रेजेंस एवं एक्वा क्राफ्ट सस्टेनबिलिटी सॉल्यूशनंस, प्राइवेट लिमिटेड, सिंगापुर ने इन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अमर उजाला एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड–2024 प्रदान किए। 
विज्ञापन
सिंगापुर में आयोजित सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला की ओर से सिंगापुर में आयोजित समारोह में शिक्षा जगत की मशहूर हस्तियों को सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोमा शेखर, एनएस सीईओ और को-फाउंडर, प्रेजेंस एवं एक्वा क्राफ्ट सस्टेनबिलिटी सॉल्यूशनंस, प्राइवेट लिमिटेड, सिंगापुर ने इन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अमर उजाला एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड–2024 प्रदान किए। 

विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने सिंगापुर की शिक्षा व्यवस्था पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के प्रायोजक के तौर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने भाग लिया। इस दौरान प्रयागराज में अगले साल होने वाले महाकुंभ के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।  कार्यक्रम के दौरान सिंकॉन यूनिवर्सिटी कॉलेज मलेशिया के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. आमिया भौमिक और वाइज ओक्स इंटरनेशनल स्कूल, सिंगापुर की प्रमुख पायल जैन भी मौजूद थीं। इन हस्तियों को नेशनल यूनिवर्सिटी आफ सिंगापुर का विजिट भी कराया गया। उन्होंने वहां के एजुकेशन सिस्टम के बारे में जानकारी हासिल की। 

समारोह में  विजन वैली स्कूल, काशीपुर की डायरेक्टर वत्सला गुप्ता, अग्रवाल हैरिटेज यूनिवर्सिटी, फिरोजाबाद के डायरेक्टर सुकेश यादव, दिल्ली वर्ल्ड स्कूल, जालौन के डायरेक्टर सर्विल सिंह, जेएस यूनिवर्सिटी, फिरोजाबाद की गवर्निंग काउंसिल के मेंबर शुभम यादव, माइक्रोटेक कॉलेज आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलाजी एवं माइक्रोटेक इंटरनेशनल स्कूल, वाराणसी के महासचिव नीरज राजहंस, रामानंद कॉलेज आफ फार्मेसी, हरिद्वार के डायरेक्टर वैभव शर्मा, शिवालिक ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस आगरा के मैनेजिंग डायरेक्टर गौरांग यादव, स्पि्रंग फील्ड स्कूल, हरिद्वार के डायरेक्टर कविराज सिंह, सेंट मैरी स्कूल मैनपुरी के एसोसिएट डायरेक्टर कुशाग्र दास, वर्धमान एकेडमी के सेक्रेटरी एवं प्रेसीडेंट अतुल जैन एवं अनिल जैन, विश्व भारती पब्लिक स्कूल अलीगढ़ की प्रिंसिपल सुनीता सिंह को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


इनके अलावा ग्लोकल यूनिवर्सिटी, सहारनपुर के वाइस चांसलर पीके भारती, आईआईटी पटना के प्रोफेसर टीएन सिंह, महाराजा अग्रसेन हिमालयन यूनिवर्सिटी, गढ़वाल के डायरेक्टर शिव कुमार गुप्ता, मानव शिक्षा सेवा संस्थान, गोरखपुर के संस्थापक आलोक कुमार गुप्ता, सैम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल, सुल्तानपुर के डायरेक्टर रंजीत सिंह एवं उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल जौनपुर के मैनेजर इं. शिवेंद्र प्रताप सिंह को भी सम्मान दिया गया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें