फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम : भीषण गर्मी में अनजान की जान बचाने निकले महादानी

Sat, 15 Jun 2019 06:17 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
blood donation camp - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भीषण गर्मी में भी हजारों लोग अनजान की जान बचाने अपना काम छोड़ कर घरों और दफ्तरों से निकले। अमर उजाला के 20 प्रकाशन केंद्रों से जुड़े 70 से अधिक स्थानों पर महादानियों ने रक्तदान किया। इस मुहिम का ऐसा असर हुआ कि कई शहरों में तो एक ही केंद्र पर चार सौ से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया। इन शिविरों में 6969 लोगों ने रक्तदान करके मिसाल कायम की। अमर उजाला की इकाइयों में रक्तदान की यह मुहिम पूरे जून चलेगी।

विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से वर्षों से जारी इस मुहिम में हर उम्र और वर्ग के लोग जुड़ रहे हैं। इन शिविरों में जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों, सेना के जवान व अधिकारियों ने भी रक्तदान किया। मुहिम में विभिन्न अस्पताल और सामाजिक संगठन भी भागीदार बने। इस दौरान महादानियों को प्रशस्ति पत्र और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

लखनऊ में 390, नैनीताल 339, कानपुर 637, इलाहाबाद 162, मेरठ 770, नोएडा 251, अलीगढ़ 209, आगरा 222, मुरादाबाद 235, गोरखपुर 298, वाराणसी 241, धर्मशाला 215, झांसी 89 और बरेली में 180 यूनिट रक्तदान हुआ।
विज्ञापन


इसी तरह से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 221 और चंडीगढ़ में 465 लोगों ने रक्तदान किया। हिसार में एक ही रक्तदान केंद्र में 461 लोगों ने, पानीपत 285, सोनीपत 351 और चंडीगढ़ में 383 महादानियों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें