फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव: कोरोना को लेकर घोर लापरवाही, संक्रमित बुजुर्ग की अंतिम यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों लोग

Mon, 21 Sep 2020 05:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी जतिन त्यागी, अमर उजाला, हापुड़

सार

- अंतिम संस्कार के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, सैंपलिंग कर परिजनों को कराया होम क्वारंटीन 
- करीब चार घंटे तक घर में ही रखा गया था मृतक का शव, रिपोर्ट पॉजिटिव बताने पर उड़े होश
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी निवासी एक बुजुर्ग की मेरठ में कोरोना से मौत हो गई। नियमों को ताक पर रख वहां के कर्मचारियों ने बुजुर्ग का शव संक्रमणरोधी किए बिना ही परिजनों को सौंप दिया। करीब चार घंटे तक परिजन शव को घर में रखकर विलाप करते रहे, सैकड़ों ग्रामीण व रिश्तेदार भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

विज्ञापन


अंतिम संस्कार के बाद अचानक स्वास्थ्य विभाग की टीम आई और परिजनों की जांच कर, उनके घर के बाहर होम क्वारंटीन का नोटिस चस्पा कर दिया। ऐसे में सैकड़ों लोगों की जान आफत में पड़ गई है।

जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ छावनी निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित चल रहे थे। हालत बिगड़ने पर 16 सितंबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, वहां जांच में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई। 18 सितंबर को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, ऐसे में उनके परिजन उन्हें मेरठ लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


वहां, उनकी जांच की गई, स्वास्थ्य अफसरों की मानें तो जांच में कोरोना की पुष्टि हुई। लेकिन नियमों को ताक पर रख, उनके शव को परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों का आरोप है कि बॉडी को संक्रणरोधी करने के लिए किट आदि भी नहीं पहनाई गई।

विज्ञापन

परिजनों का यह भी कहना है कि उन्हें रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना नहीं दी गई। जिसके चलते उन्होंने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। करीब चार घंटे तक शव को घर में रख, परिजन विलाप करते रहे। इसके बाद अंतिम शव यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों के साथ ही रिश्तेदार भी शामिल हुए। दोपहर में करीब 12 बजे शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।

लेकिन इसके बाद अचानक स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंची और मृतक के कोरोना पॉजिटिव होने की बात कही। इससे वहां मौजूद लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई, क्योंकि वह सभी अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे। इसके बाद टीम ने परिजनों के सैंपल लिए और उन्हें होम क्वारंटीन करा दिया।

घर के बाहर भी नोटिस चस्पा कर दिया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश खत्री ने बताया जैसे ही उन्हें मृतक की रिपोर्ट पॉजिटिव होने की जानकारी मिली, तत्काल मृतक के परिजनों की जांच करा, क्वारंटीन करा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें