फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अभियान: सोशल मीडिया पर जन आंदोलन बन रहा अरावली का मुद्दा, लोग कर रहे प्रशंसा

Tue, 19 Mar 2019 05:28 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
वन, जीव जंतुओं को लेकर चला जागरूकता अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अरावली और उसकी प्राकृतिक संपदा को बचाने का अमर उजाला का अभियान सोशल मीडिया पर जन आंदोलन का रूप ले चुका है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर शहर और दिल्ली-एनसीआर के पर्यावरण प्रेमी अभियान से संबंधित खबरें शेयर कर लोगों में जागरूकता बढ़ा रहे हैं। शहर में कई संस्थाएं अरावली बचाने की मुहिम में जुटने लगी हैं। 

विज्ञापन


पर्यावरण प्रेमियों के वाट्सएप ग्रुप सेव फरीदाबाद पर अरावली से संबंधित समाचार शेयर किए जा रहे हैं। पर्यावरण प्रेमी इन समाचारों पर गंभीर प्रतिक्रिया देने के साथ बहस भी कर रहे हैं। ग्रुप के सदस्य अमर उजाला की खबरें पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, मुख्यमंत्री मनोहरलाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य गण्यमान्य को टैग कर अरावली बचाने की मांग कर रहे हैं। 

वाक फॉर अरावली (मुहिम) वाट्सएप ग्रुप में भी दिल्ली-एनसीआर की ऑक्सीजन फैक्ट्री अरावली से संबंधित हर खबर को शेयर कर जिम्मेदार अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की जा रही है। कई पर्यावरण प्रेमी सोशल मीडिया के निजी अकाउंट से भी अमर उजाला अभियान की खबरें शेयर कर रहे हैं। ट्विटर, फेसबुक, इंस्टग्राम, टेलीग्राम, लिंक्डइन आदि सोशल साइट्स पर अमर उजाला अभियान की चर्चा हो रही हैं। अरावली बचाने के लिए अभियान चलाने पर अमर उजाला को सोशल मीडिया पर बधाई और धन्यवाद भी ज्ञापित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें