फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने स्टॉल लगाकर दिखाई रचनात्मकता

Sat, 09 Feb 2019 06:45 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
अपराजिता (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) और ‘अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स’ ने शुक्रवार को  सेक्टर-24 स्थित एफडीडीआई परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें छात्र-छात्राओं ने कई तरह के स्टॉल लगाकर अपनी रचनात्मकता को लोगों के सामने रखी। 

विज्ञापन


वैलेंटाइन-डे के लिए कागज के बने फूल, ग्रीटिंग कार्ड और बैग आदि चीजों के स्टॉल लगाए थे। ये सभी चीजें इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने बनाई थीं। कैंपस में विभिन्न स्थानों पर ज्वैलरी और टैटू आदि के स्टॉल भी लगे हुए थे।

इस दौरान छात्र-छात्राएं उत्साह में दिखे। छात्रों ने बैंड के साथ गाने गाए। इसके अलावा गायन, नृत्य, चाय पर चर्चा, क्विज और डिजाइन चैलेंज जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। छात्राओं ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं ने कहा कि लड़कियां अब किसी से पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन


हर क्षेत्र में आगे हैं। कॉलेज में भी वो बेहतर कर रही हैं। छात्राओं को गलत होने पर उसका विरोध करना जैसी चीजों के प्रति भी जागरूक किया गया। इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में एचओडी फुटवियर अरित्र दास और वरिष्ठ संकाय नीलेश भी मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों और विद्यार्थियों को भी सहयोग रहा।

कार्यक्रम में बहुत मजा आया है। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स का पोस्टर बहुत शानदार है। - सोफिया

अमर उजाला का महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शुरू किया गया यह अभियान बहुत अच्छा है। - श्रद्धा

इस जमाने में महिलाओं का खुद के पैरों पर खड़ा होना बहुत जरूरी है। इससे महिलाओं को मजबूती मिलती है। - दीपिका

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें