कक्षा 12 के विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए आईएमएस गाजियाबाद और अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम लेकर आया है। बोर्ड के प्रतिभावान छात्रों को मेडल व
सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा, जिनके अंक 60 फीसदी या इससे अधिक हैं।
प्रत्येक प्रतिभावान विद्यार्थी को प्रमाण के लिए कार्यक्रम में 12वीं की मार्कशीट की फोटोकॉपी साथ लानी होगी। जिन विद्यार्थियों ने इसी वर्ष (2017- 2018 सेशन) में 12 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें विशिष्ट अतिथि सम्मानित करेंगे। 12 वीं कक्षा प्रत्येक छात्र के भविष्य में मील का पत्थर साबित होती है।
अच्छे परिणामों के लिए छात्र- छात्राएं जी-जान से जुटे रहते हैं। ऐसे में मेधावी को शाबाशी और प्रोत्साहन आवश्यक होता है। इसी के मद्देनजर आईएमएस गाजियाबाद प्रेजेंट्स अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम का आयोजन नोएडा सेक्टर 38 ए के गार्डन्स गैलेरिया मॉल में 23 जून को सुबह 10 बजे से होगा। इसमें रजिस्टर करने के लिए छात्र
8920518443 या
9654280624 पर संपर्क कर सकते हैं। यदि आपने भी बढ़ाया है अपने स्कूल या जिले का मान तो जल्दी कराइए रजिस्ट्रेशन, सम्मान पाएं।