अगर आपके 12वीं में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक आए हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। ऐसे छात्रों के लिए आईएमएस गाजियाबाद और अमर उजाला की तरफ से भविष्य ज्योति कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें 60 या उससे अधिक अंक आने वाले छात्रों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा।
छात्र-छात्राएं रजिस्ट्रेशन कराने के लिए
8920518443 या
9654280624 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए प्रत्येक छात्र को प्रमाण के लिए कार्यक्रम में 12वीं की मार्कशीट की फोटोकॉपी साथ लानी होगी। जिन विद्यार्थियों ने इसी वर्ष (2017- 2018 सेशन) में 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें विशिष्ट अतिथि सम्मानित करेंगे। 12वीं कक्षा प्रत्येक छात्र के भविष्य में मील का पत्थर साबित होती है। अच्छे परिणामों के लिए छात्र-छात्राएं जी-जान से जुटे रहते हैं।
ऐसे में मेधावी को शाबाशी और प्रोत्साहन आवश्यक होती है। इसी के मद्देनजर आईएसएस गाजियाबाद प्रेजेंट्स अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम का आयोजन नोएडा सेक्टर 38 ए के गार्डन गैलेरिया मॉल में 23 जून शनिवार को सुबह 10 बजे से किया जाएगा। यदि आपने भी बढ़ाया है अपने स्कूल या जिले का मान तो जल्दी कराइए रजिस्ट्रेशन और पाएं सम्मान।