फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अमनजीत सिंह समर्थकों सहित शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की पंथक राजनीति में अकाली दल (बादल) को झटका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली की पंथक राजनीति में शिरोमणि अकाली दल (बादल) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के उपाध्यक्ष अमनजीत सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शिरोमणि अकाली दल (दिल्ली स्टेट) का दामन थाम लिया। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों की मौजूदगी में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर कालका और काहलों ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल (दिल्ली स्टेट) एक धार्मिक संगठन है। इसका मुख्य उद्देश्य पंथ और पंथक संस्थाओं की सेवा करना है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी की जिम्मेदारी संभालने के बाद स्वास्थ्य, शिक्षा और संगत सेवा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि बाला साहिब अस्पताल में संचालित मुफ्त डायलिसिस केंद्र से अब तक सवा लाख से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं। गुरु हरिकृष्ण पॉलीक्लिनिक में मात्र 50 रुपये में एमआरआई और सीटी स्कैन सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इनका लाभ डेढ़ लाख मरीजों को मिला है। इसके अलावा कोरोना काल, किसान आंदोलन और 1984 के सिख विरोधी दंगा के पीड़ितों की सहायता को भी उपलब्धियों में गिनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें