फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: अल्प्राजोलम की सप्लाई में शामिल ड्रग्स कार्टेल का भंडाफोड़, एक करोड़ की टैबलेट जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 10 Aug 2025 07:44 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आरोपी निशांत पाल ने 12वीं कक्षा (बायो स्ट्रीम) तक पढ़ाई की है। वह मेडिकल स्टोर में काम करता था। वह दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में बिना डॉक्टर के पर्चे व बिल के मांग पर प्रत्येक डिलीवरी के लिए अतिरिक्त पैसे लेकर अल्प्राजोलम टैबलेट की सप्लाई करता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मनोरोग में इलाज के लिए काम आने वाली अल्प्राजोलम टैबलेट की सप्लाई में शामिल ड्रग्स कार्टेल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों निशांत पाल और अजय कुमार को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 9 किलोग्राम से अधिक अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद की गईं हैं। बरामद की गईं टैबलेट की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 1 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव के अनुसार, शाखा की एएनटीएफ में तैनात एएसआई सतबीर सिंह व अन्य को दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास ड्रग्स व नशे की आपूर्ति की 28 जुलाई को सूचना मिली। इसके बाद इंस्पेक्टर प्रवीण राठी की टीम ने अप्सरा बॉर्डर-आनंद विहार आईएसबीटी फ्लाईओवर के पास घेराबंदी की और गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित गिरधर एन्क्लेव निवासी निशांत पाल को मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। 

उसकी मोटरसाइकिल पर रखे एक कार्टन से कुल 6.240 किलोग्राम अल्प्राजोलम टैबलेट (लगभग 60,000 टैबलेट के बराबर) बरामद की गईं। आरोपी निशांत पाल के खुलासे पर गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित अशोक वाटिका निवासी अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया और उसकी निशानदेही पर गाजियाबाद के राजेंद्र नगर स्थित गोदाम से 3 किलोग्राम से अधिक अल्प्राजोलम टैबलेट की अतिरिक्त बरामदगी की गई।
विज्ञापन


मेडिकल स्टोर पर काम करता था निशांत
निशांत पाल ने 12वीं कक्षा (बायो स्ट्रीम) तक पढ़ाई की है। वह मेडिकल स्टोर में काम करता था। वह दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में बिना डॉक्टर के पर्चे व बिल के मांग पर प्रत्येक डिलीवरी के लिए अतिरिक्त पैसे लेकर अल्प्राजोलम टैबलेट की सप्लाई करता था। अजय 12वीं कक्षा (बायो स्ट्रीम) तक पढ़ा है। वह एमआर के साथ काम करता था। वह दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में बिना डॉक्टर के पर्चे व बिल के मांग पर अल्प्राजोलम टैबलेट की आपूर्ति के लिए बिचौलिये के रूप में काम करता था और प्रत्येक डिलीवरी के लिए कमीशन लेता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें