अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अनुमति के बिना इंटरनेट और सोशल मीडिया पर अपनी छवि, नाम, आवाज और वीडियो का दुरुपयोग रोकने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। शुक्रवार को न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। अल्लू अर्जुन ने अपनी याचिका में कहा है कि बिना उनकी सहमति के व्यावसायिक लाभ के लिए उनके व्यक्तित्व अधिकारों का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। ब्यूरो