फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भयाः फांसी पर रोक न लगने से आक्रामक हुए सभी दोषी, चीखने के बाद रोने लगे

Fri, 20 Mar 2020 12:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फांसी की सजा की जानकारी मिलने के बाद निर्भया के दोषियों के बर्ताव में अचानक परिवर्तन आ गया। सभी दोषी आक्रामक होकर शोर मचाने लगे। जोर जोर से रोने लगे। दोषियों को चीखते देख जेल कर्मी वहां पहुंचे और उन्हें चुप करवाने की कोशिश की। 
विज्ञापन


जेल कर्मियों ने उन्हें गीता का उपदेश देकर उन्हें शांत करवाने की कोशिश में जुट गए।कुछ देर में जेल कर्मियों की मेहनत रंग लाई और वो धीरे धीरे शांत हो गए। 

जेल कर्मियों ने इन्हें समझाया गया कि हमारा शरीर नाशवान है। कभी भी इसका नाश हो सकता है। जेल सूत्रों का कहना है कि सुबह इन्हे लग रहा था कि इनके डेथ वारंट को टाल दिया जाएगा। सुबह से ही सभी दोषी कोर्ट के आदेश का इंतजार कर रहे थे। दोपहर तक उनके चेहरे पर तनाव बढ़ने लगा और आदेश के आते ही उन्होंने आपा खो दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने खुद को चोट पहुंचाने की कोशिश के साथ ही सुरक्षाकर्मियों से भी लड़ाई झगड़ा करना शुरु कर दिया। उनके चीखने पर जेलकर्मी वहां पहुंच गए और उन्हें समझाने लगे। लेकिन सभी जोर जोर से रोने लगे। 

अक्षय कह रहा था कि उसे फंसाया गया है। वहीं विनय भी खुद को निर्दोष बता रहा था। रात का खाना खाने का आग्रह किया तो इन्होंने खाने से साफ साफ इंकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें