मंत्रीपद से बर्खास्त होने के बाद आज दिल्ली के पूर्व जल मंत्री कपिल मिश्रा ने सीधेतौर पर आप के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गलत तरीके से जमीन डील के लिए 2 करोड़ रुपए देने का आरोप लगाया है। इस पर अब लगातार सभी दलों से प्रतिक्रिया आ रही है जानिए किसने क्या किया-
अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगने के बारे में जब अन्ना हजारे से पूछा गया तो वो बोले कि इस मामले पर मैं पहले स्टडी करूंगा फिर कुछ कहूंगा। लेकिन मीडिया में जो खबरें देख रहा हूं उसे देखकर दुख हुआ है। आज सीधे केजरीवाल पर आरोप लगे हैं जिसने भ्रष्टाचार से लड़ने का मेरा सपना तोड़ दिया है।
केजरीवाल पर उनके ही मंत्री द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद भाजपा ने प्रेस कांफ्रेंस कर केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की। मनोज तिवारी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कपिल मिश्रा ने पहले मामला सीएम के सामने रखा और उनसे माफी मांगने को कहा। फिर उन्हें मंत्रिमंडल से हटाया दिया गया। फिर उन्होंने मीडिया में ही खुलासा नहीं किया बल्कि केजरीवाल के खिलाफ उनके भ्रष्टाचार को लेकर गवाही दी है। तिवारी आगे बोले कि मैं अपनी पार्टी की तरफ से बहुत कठोरता से बोलना चाहता हूं कि आपको मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए। हमने पहले भी केजरीवाल पर आरोप लगाए हैं लेकिन आज कपिल मिश्रा ने आप के भ्रष्टाचार के खिलाफ गवाही देकर यह स्पष्ट कर दिया है कि उन्होंने लालू यादव को भी भ्रष्टाचार के मामले में पीछे छोड़ दिया है। हम केजरीवाल से तुरंत इस्तीफे की मांग करते हैं।
केजरीवाल के खिलाफ हुए भ्रष्टाचार के खुलासे के बाद कांग्रेस के दिल्ली अध्यक्ष अजय माकन ने प्रेस कांफ्रेंस की और बताया कि पार्टी केजरीवाल के खिलाफ 5 दिन का सिग्नेचर कैंपेन चलाएगी। इसमें 5 दिन में 10 लाख सिग्नेचर लेकर केजरीवाल को राइट टू रीकॉल की बात याद दिलाई जाएगी और मामले की जांच होने तक उन्हें इस्तीफा देने के लिए भी कहा जाएगा। ये गंभीर आरोप है। इससे पहले शुंगलू कमेटी ने भी ये आरोप लगाए हैं लेकिन न सीबीआई ने भारत सरकार ने इस मुद्दे पर केजरीवाल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। केजरीवाल के ऊपर उसी ने आरोप लगाए हैं जिसने उन्हें मंत्री बनाया इसलिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
इस पूरे घटनाक्रम पर आप नेता कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कार्यकर्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील की और कहा सब जो होगा देश और कार्यकर्ताओं के हित में होगा।
साथियों-कार्यकर्ताओं से प्रार्थना है धैर्य रखें,परस्पर विश्वास बनाएँ रखें.देश-कार्यकर्ताओं के हित में जो सर्वश्रेष्ठ होगा हमसब मिलकर करेंगे
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) May 7, 2017
आंदोलन से जुड़े समर्पित क्रांतिकारी कार्यकर्ताओं को मेरी शुभकामनायें,समय किसी "गुट" के साथ नहीं एक "जुट" होकर सच्चाई के साथ खड़े रहने का है।-अलका लांबा
आंदोलन से जुड़े समर्पित क्रांतिकारी कार्यकर्ताओं को मेरी शुभकामनायें,समय किसी "गुट" के साथ नहीं एक "जुट" होकर सच्चाई के साथ खड़े रहने का है।
— Alka Lamba (@LambaAlka) May 7, 2017
अरविंद केजरीवाल हमारे नेता थे,आज भी हैं और रहेगें.हम कल भी हम उनके साथ थे,आज भी उनके साथ हैं और कल भी सच्चाई के साथ खड़े रहेगें.
GodBlessAAP- अलका लांबा
@ArvindKejriwal हमारे नेता थे,आज भी हैं और रहेगें.हम कल भी हम उनके साथ थे,आज भी उनके साथ हैं और कल भी सच्चाई के साथ खड़े रहेगें.
GodBlessAAP https://t.co/ot7jE7Cjn0
— Alka Lamba (@LambaAlka) May 7, 2017
Rightly Said,No One Can Believe this nonsense. https://t.co/d4JxmH791W
— Alka Lamba (@LambaAlka) May 7, 2017
योगेंद्र यादव ने इस मामले पर हालांकि केजरीवाल पर निशाना साधा लेकिन उन्हें सीधे तौर पर घूस लेने की बात पर संदेह भी जताया। उन्होंने ट्वीट किया-
I might agree with charges of power greed, arrogance, authoritarianism against Kejriwal, but charge of taking bribe need solid evidence.
— Yogendra Yadav (@_YogendraYadav) May 7, 2017
जब केजरीवाल के मंत्री पद पर रहते हुए उनके मंत्री ने ही आरोप लगाए हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए इसमें जांच कैसी- शकील अहमद
ये बात कपिल मिश्रा ने लगाई है। अजीब मापदंड है आप का पहले कपिल मिश्रा अच्छे थे अब वो बुरे हो गए। पहले अच्छा काम कर रहे थे कपिल? जब केजरीवाल पर आरोप लगा तो वो कह रहे हैं कि हम नहीं मानेंगे आरोप। तो क्या अब तक एक अविश्वसनीय व्यक्ति को मंत्रीपद दे रखा था सरकार में? अगर कपिल मिश्रा ने सबूत दे दिए तो उनकी स्थिति गंभीर हो जाएगी।- नलिन कोहली, भाजपा प्रवक्ता
अब कुछ कहने के लिए नहीं बचा है। जिस मोरैलिटी की बात केजरीवाल ने की थी वो अब सवालों के घेरे में है। पार्टी में दो तीन लोगों का गुट है जो पैसे के बंटवारे को लेकर झगड़ा कर रहा है। अब क्या नैतिकता के आधार पर उन्हें अपने पद पर बने रहना चाहिए, मैं तो कहता हूं कि उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए।- सतीश उपाध्याय
बीजेपी के साथ सांठगांठ करके केजरीवाल को बदनाम करना चाहते हैं। पार्टी को बर्खास्त करना चाहते हैं। एक दिन भी उन्हें काम नहीं करने दिया गया। अगर वो भ्रष्टाचारी हैं तो देश में कोई ईमानदार नहीं है। लेकिन ये आरोप उनके नेता ने लगाए हैं तो उन्हें गंभीर हो जाना चाहिए।- केसी त्यागी, जेडीयू