फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ के सामने रेलवे की तैयारी नकाफी: स्पेशल ट्रेन चलने के बावजूद नहीं मिल रहा बर्थ, अब बचे दो ही रास्ते

Sun, 27 Oct 2024 09:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हर साल की तरह इस साल भी बड़ी संख्या में दिल्ली में रहने वाले प्रवासी अपने-अपने शहर में ही उत्साह और उमंग के साथ त्योहार मनाने के लिए उत्सुक हैं। लेकिन सबसे बड़ी समस्या उनके सामने यातायात के संसाधनों की है।
विज्ञापन
भीड़ के सामने रेलवे की तैयारी नकाफी - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों को लेकर रेलवे की सारी तैयारी भीड़ के सामने बौनी दिखाई पड़ रही है। स्पेशल ट्रेन तो कई रूट पर चलाई गई है लेकिन आरक्षित बर्थ मिलना अभी भी दुर्भर साबित हो रहा है। पूर्वांचल दिशा की तरफ चलने वाली ज्यादातर ट्रेनों में नो रूम है यानी वेटिंग टिकट का भी टोटा है। ऐसे में लोगों को सड़क यातायात के माध्यम से जाने की मजबूरी है। इस वजह से आनंद विहार और अंतरराज्यीय बस अड्डे से चलने वाली बसें भी ठसाठस भरी रवाना हो रही है। इतना ही नहीं इन बसों में भी विमानों की तरह डायनेमिक फेयर चार्ज किया जा रहा है। ऐसे में यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

हर साल की तरह इस साल भी बड़ी संख्या में दिल्ली में रहने वाले प्रवासी अपने-अपने शहर में ही उत्साह और उमंग के साथ त्योहार मनाने के लिए उत्सुक हैं। लेकिन सबसे बड़ी समस्या उनके सामने यातायात के संसाधनों की है। ट्रेन में आरक्षित बर्थ नहीं मिल रहा है वहीं अनारक्षित कोच में भीड़ ऐसी है कि लोग इसमें सफर करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे है। ऐसे में वे विमान व बस से ही सफर करने को मजबूर है। लेकिन सबसे बड़ी समस्या यह है कि स्पेशल ट्रेन में अतिरिक्त चार्ज की तरह ही बस और विमानन कंपनियों ने भी यात्रा शुल्क बेहद बढ़ा दिया है।

आधी दूरी बस तो आधी ट्रेन का सफर
ट्रेन में आरक्षित बर्थ नहीं मिलने की वजह से लोग कई तरकीब अपना रहे है। दिल्ली से मुजफ्फरपुर जाने वाले यात्री शीतांस शेखर का कहना है की ट्रेन में आरक्षित सीट नहीं मिलने की स्थिति में उन्होंने लखनऊ तक तो बस का टिकट लेकर जाएंगे इसके बाद फिर लखनऊ से मुजफ्फरपुर के लिए ट्रेन में सीटें बुक कराई है।

इसी तरह यात्री पवन कुमार वर्णवाल कोटा से अपनी बेटी के सबसे पहले तो बस से सफर करके दिल्ली पहुंचे। जब दिल्ली से बेतिया के लिए ट्रेन में आरक्षित सीट नहीं मिला तो वह गोरखपुर तक बस से सफर करने को मजबूर हुए। फिर वह वहां से किसी भी लोकल ट्रेन में सफर करके अपने गृह शहर पहुंचेंगे। एक यात्री ने बताया कि पहली बात यह है कि हवाई सफर काफी महंगा है। इतना ही नहीं विमान से आप हर जगह नहीं पहुंच सकते है। उत्तरी बिहार अगर जाना हो तो पटना और दरभंगा तक ही पहुंच सकेंगे। इसके आगे का सफर भी करना चाहे तो ट्रेन की भीड़ ऐसी है कि महिला के साथ सफर करना मुश्किल है। ऐसे में या तो प्राइवेट टैक्सी का सहारा है या रोड ट्रांस्पोर्ट की बस का। लिहाजा पैसा खर्च करने के बावजूद परेशानी का सामना करना पड़ता है।

छात्रों को है सबसे बड़ी समस्या
पूर्वांचल दिशा से सबसे अधिक छात्र दिल्ली पढ़ाई करने आते है। घर छोड़कर पढ़ने आने वाले छात्र त्योहार अवश्य रूप से अपने परिवार के साथ मनाने की सोचते है। लेकिन यातायात के संसाधन के अभाव में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कोटा, ग्वालियर समेत एनसीआर के कई सारे संस्थानों में पढ़ाई करने वालों की भी मजबूरी है कि वह दिल्ली से ही ट्रेन पकड़े। लेकिन ट्रेन की भीड़ को देख वह साहस तक नहीं जुटा पाते है। ऐसे में कई लोग मजबूरी में त्योहार में शरीक होने की योजना रद्द भी कर रहे है।

नई दिल्ली-भागलपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन 
दिवाली और छठ पर्व के दौरान भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली-भागलपुर के बीच विशेष ट्रेन चलेगी। इस कदम से भीड़भाड़ कम करने और यात्रियों के लिए सुगम यात्रा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। भागलपुर, जमालपुर और सुल्तानगंज क्षेत्र के यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।

ट्रेन संख्या 04035/04036 भागलपुर-नई दिल्ली-भागलपुर विशेष ट्रेन चलने से 7,200 बर्थों की उपलब्धता होगी। ट्रेन संख्या 04036 नई दिल्ली-भागलपुर विशेष ट्रेन दिनांक 30 अक्तूबर, 2 व 5 नवंबर को नई दिल्ली से दोपहर 12 बजे रवाना होगी, जो अगले दिन 10 बजे भागलपुर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04035 भागलपुर-नई दिल्ली स्पेशल 31 अक्तूबर, 3 व 6 नवंबर को चलेगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर, किऊल चलेगी। बुकिंग पीआरएस और इंटरनेट के माध्यम से उपलब्ध है।
विज्ञापन

आरक्षित बर्थ उपलब्ध नहीं रहने वाली ट्रेन
सत्याग्रह, सप्तक्रांति, लिच्छिवी, सदभावना, अवध आसाम, मुजफ्फरपुर क्लोस स्पेशल, अमृतसर जयनगर स्पेशल, अमृतसर कटिहार स्पेशल, पटना राजधानी, नई दिल्ली न्यू जलपाईगुड़ी, नई दिल्ली बरौनी, नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल, डिब्रूगढ़ पूजा स्पेशल, गरीब रथ, वैशाली, बिहार संपर्क क्रांति, आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल, नई दिल्ली-मुजफ्फरपुर स्पेशल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें