फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: फीस का नहीं निकला हल तो चुनाव में दिखेगा असर

Tue, 12 Mar 2019 05:47 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नए सत्र के साथ ही फीस का मुद्दा गर्म होता जा रहा है। अब अभिभावक स्कूलों की मनमानी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसका असर अभी से दिखने लगा है। अभिभावकों का कहना है कि अगर फीस को लेकर सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया तो चुनाव पर इसका असर देखने को मिलेगा। नए सत्र शुरू होने से पहले अभिभावक निजी स्कूलों की मनमानी फीस को लेकर रिजल्ट चाहते हैं। इसको लेकर ऑल नोएडा पैरंट्स एसोसिएशन गाजियाबाद के अभिभावकों के साथ मीटिंग करने जा रहा है।

विज्ञापन


निजी स्कूलों की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है। इस बार भी कई स्कूलों ने फीस बढ़ा दी है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में बच्चे की पढ़ाई के लिए मोटी फीस दे रहे हैं, इसके बावजूद भी स्कूल प्रबंधक से अपनी बात रखने के लिए नहीं मिल सकते हैं। स्कूलों के बाहर जाकर खड़े हो जाते हैं। लेकिन हमारी कोई नहीं सुनता है। हर साल ऐसा ही होता है। ऐसे में अगर अब भी सरकार ने हमारी बात नहीं मानी तो चुनाव में इसका असर दिखेगा।

ऑल नोएडा पैरंट्स एसोसिएशन के महासचिव के अरुणाचलम ने बताया कि फीस रेग्युलेटरी एक्ट को लागू हुए करीब एक साल हो जाएगा। उसके बाद भी स्कूल एक्ट को नहीं मान रहे हैं। ऐसे में एक्ट का क्या फायदा है। अभी भी स्कूल लगातार फीस बढ़ाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


इस सत्र में अभी से 4 स्कूलों ने फीस बढ़ा दी है। इसमें से दो स्कूलों की शिकायत डिस्ट्रिक्ट फीस रेग्युलेटरी कमिटी के पास जा चुकी है। अभी दो स्कूलों की शिकायत तैयार की जा रहा है। इन स्कूलों ने 25 प्रतिशत तक फीस बढ़ा दी है। इसलिए हम सभी अभिभावकों एकत्र कर रहे हैं। 

हर साल स्कूल फीस के नाम पर अभिभावकों को परेशान करते हैं। इसलिए एसोसिएशन ने फैसला किया है कि वो सभी पैरंटस की मांग को सरकार तक पहुंचाएगी। अगर सरकार फीस के मुद्दे पर कुछ नहीं करेगी तो इसका असर चुनावों में दिखेगा। नोएडा के अलावा गाजियाबाद के अभिभावकों को भी इस अभियान से जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें