फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मिट्टी से साड़ी और आभूषण भी, इस बार अनूठी होगी मां दुर्गा की प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर-3 में 16 से 20 अक्तूबर तक होगा दुर्गा पूजा महोत्सव
विज्ञापन

- प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद।
सेक्टर-3 में इस बार दुर्गा पूजा महोत्सव में मां दुर्गा की प्रतिमा अपने अलग स्वरूप के कारण श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगी। एहसास फाउंडेशन की ओर से आयोजित पांचवें दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए करीब 13 से 14 फीट ऊंची प्रतिमा तैयार की जा रही है। इसकी खास बात यह है कि मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ उनकी साड़ी, कुंडल और अन्य साज-सज्जा भी मिट्टी से ही तैयार की जा रही है। इन दिनों कलाकार प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। दिल्ली के चितरंजन पार्क में मूर्तिकार मानिक पॉल प्रतिमा तैयार कर रहे हैं। कलाकार प्रतिमा के चेहरे के भाव, अंगों की बनावट और आभूषणों को बारीकी से आकार दे रहे हैं। मां दुर्गा के साथ सिंह और महिषासुर की प्रतिमाओं को भी आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार अंतिम सज्जा पूरी होने के बाद प्रतिमा का स्वरूप और भव्य नजर आएगा।
विज्ञापन


एहसास फाउंडेशन के महासचिव अभिषेक पॉल ने बताया कि पांचवां दुर्गा पूजा महोत्सव 16 से 20 अक्तूबर तक सेक्टर-3 में राजा नाहर सिंह महल के समीप हुडा मैदान में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। बंगाली संस्कृति, कला और परंपरा को केंद्र में रखते हुए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार महोत्सव में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। 21 अक्तूबर को मां दुर्गा की प्रतिमा का विधि-विधान से विसर्जन किया जाएगा। आयोजन की जिम्मेदारी अजय मंडल, पीएच मिश्रा, राजू मंडल और राज समेत अन्य पदाधिकारी संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें