फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये तो अजीबोगरीब चोरी है: गाड़ी चुराने में रहे नाकाम तो चारों टायर ही ले गए चोर? इस हाल में मिली नई कार

Sun, 25 Jan 2026 08:28 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नमनदीप ने बताया कि उन्होंने अपनी नई गाड़ी कुछ दिन पहले ही खरीदी थी और उसे सुरक्षित जगह पर पार्क किया था। रात में मुझे किसी भी तरह की आवाज नहीं सुनाई दी। सुबह जब मैं बाहर आया तो गाड़ी के पहिए गायब थे।
विज्ञापन
कार के चारों टायर चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में एक अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने एक नई गाड़ी के चारों पहिए चोरी कर गाड़ी को ईंटों के सहारे खड़ा छोड़ दिया। गाड़ी मालिक नमनदीप सिंह ने बताया कि उनकी गाड़ी रात में घर के पास पार्किंग में खड़ी थी। सुबह जब वे देखने गए तो गाड़ी के चारों पहिए गायब थे। 

विज्ञापन

नमनदीप ने बताया कि उन्होंने अपनी नई गाड़ी कुछ दिन पहले ही खरीदी थी और उसे सुरक्षित जगह पर पार्क किया था। रात में मुझे किसी भी तरह की आवाज नहीं सुनाई दी। सुबह जब मैं बाहर आया तो गाड़ी के पहिए गायब थे और गाड़ी ईंटों के सहारे खड़ी थी। 
विज्ञापन

इस मामले में नमनदीप ने तुरंत गोविंदपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी का निरीक्षण किया और चोरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, स्थानीय निवासियों ने बताया कि इलाके में पहले भी छोटी-मोटी चोरी की घटनाएं होती रही हैं, लेकिन इस तरह के अजीब तरीके से चोरी की घटना पहली बार हुई है। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि हो सकता है चोर कार चुराने आए हों और नाकाम रहने पर टायर ही चुराकर ले गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें