फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अवझ ओझा की नई कार के चारों टायर चोरी, ईंट पर गाड़ी खड़ी कर गए चोर; मास्टर जी बोले- ये तो...

Fri, 28 Feb 2025 10:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वीडियो में ओझा ने दिखाया कि तरंग अपार्टमेंट के पास एक कार से सभी चार पहिए चोरी हो गए हैं। 
विज्ञापन
अवध ओझा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के नेता अवध ओझा ने पटपड़गंज इलाके में एक कार के चारों पहिए चोरी होने का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है। वीडियो में उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। 

विज्ञापन


वीडियो में ओझा ने दिखाया कि तरंग अपार्टमेंट के पास एक कार से सभी चार पहिए चोरी हो गए हैं। वीडियो में उन्होंने कहा कि राजधानी की कानून व्यवस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि व्यस्त सड़क पर दिन के उजाले में कार के पहिए चोरी हो गए। 

उन्होंने कहा कि सघन आबादी वाले इलाके में इस तरह की वारदात होना कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने जैसा है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डाला गया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे को कब्जे में लेकर वारदात में शामिल बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। अवध ओझा पटपड़गंज विधान सभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार थे। चुनाव में उनकी हार हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें