फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kailash Gahlot Resigns: कैलाश गहलोत के सारे विभाग मुख्यमंत्री आतिशी के पास रहेंगे, एलजी को भेजा प्रस्ताव

Sun, 17 Nov 2024 06:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

कैलाश गहलोत के पास परिवहन, प्रशासनिक सुधार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, गृह और महिला एवं बाल विकास विभाग थे। अब यह सारे विभाग सीएम आतिशी के पास रहेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को कैलाश गहलोत के रूप में बड़ा झटका लगा। दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता कैलाश गहलोत ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। ऐसे में यह सवाल सभी के मन में था कि कैलाश गहलोत के सारे विभाग किसके पास रहेंगे। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने इसका जवाब दे दिया। गहलोत के सारे विभाग मुख्यमंत्री आतिशी के पास रहेंगे। सीएम आतिशी ने इसको लेकर उप राज्यपाल (एलजी) को प्रस्ताव भेजा है। कैलाश गहलोत के पास परिवहन, प्रशासनिक सुधार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, गृह और महिला एवं बाल विकास विभाग थे।

विज्ञापन


विज्ञापन

कौन हैं कैलाश गहलोत? 
दिल्ली के नजफगढ़ विधानसभा से कैलाश गहलोत वर्तमान विधायक हैं। साल 2015 में उन्होंने विधानसभा का पहला चुनाव जीता था। इसके बाद साल 2017 में दिल्ली सरकार में एक बड़ी जिम्मेदारी मिली। बता दें कि कैलाश गहलोत ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज से पढ़ाई की है। गहलोत का जन्म 22 जुलाई 1974 को नजफगढ़ में हुआ था। सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट वकालत कर चुके हैं। साल 2018 में गहलोत आयकर विभाग की जांच के दायरे में आए थे। जिसने कथित कर चोरी के मामले में उनसे जुड़े कई परिसरों पर छापेमारी भी हुई थी। कैलाश गहलोत के पास परिवहन, कानून, न्याय और विधायी मामले, सूचना और प्रौद्योगिकी, प्रशासनिक सुधार जैसे बड़े विभाग की जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें