फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर अलका की आपत्तिजनक फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी से निष्कासित नेता विनोद कुमार बिन्नी पर दिल्ली के कोटला मुबारकपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


आप की नेता अलका लांबा ने बिन्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने फेसबुक पर एक आपत्तिजनक फोटो डाली है जिसमें अलका लांबा पर वेश्यावृत्ति का आरोप लगाया गया है।

इस फोटो पर अश्लील कमेंट आने के बाद अलका ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई और पुलिस में शिकायत की।

बिन्नी के पोस्ट पर अलका लांबा के फोटो के साथ कमेंट में लिखा गया है कि अलका लांबा को वेश्यावृत्ति करते हुए गिरफ्तार किया गया है। उनके साथ तीन ग्राहक भी पकड़े गए हैं।
विज्ञापन


इस कमेंट पर तेजी से अश्लील कमेंट आने लगे। इसके बाद मामले की जानकारी अलका को हुई। मामले से भड़की लांबा ने कोटला मुबारक थाने में इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पहले भी विवाद में रहीं हैं अलका लांबा

हालांकि इस विवाद के सामने आते ही विनोद कुमार बिन्नी ने सफाई देते हुए कहा कि किसी ने उनके नाम का फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बना रखा है। यह सारी हरकत उसी अकाउंट से की जा रही है। इस मामले से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।

अलका के वकील रितेश राणा ने इस बारे में मीडिया को बताया कि बिन्नी के फेसबुक अकाउंट पर अलका लांबा की फोटो सहित यह जानकारी डाली गई थी कि वह सेक्स रैकेट चलाती हैं। इसमें कहा गया है कि उनके घर पर पुलिस का छापा पड़ा  जहां से दो लड़कियों के साथ कुछ ग्राहक भी पकड़े गए हैं।

गौरतलब है कि अलका लांबा पहले कांग्रेस की नेता रह चुकी हैं। इस दौरान वह महिला आयोग की सदस्या भी रहीं थीं। इस दौरान गुवाहाटी में एक लड़की के सा‌थ हुए सामूहिक छेड़छाड़ के मामले में विवाद में रह चुकी हैं।

प्रेस काफ्रेंस के दौरान उन्होंने पीड़ित लड़की का नाम बता दिया था। जिसके बाद उनकी काफी आलोचना भी हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें