फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर स्ट्राइक के बाद अलर्ट जारी, पुलिस ने हिंडन एयरबेस की बाहरी सुरक्षा बढ़ाई 

Wed, 27 Feb 2019 05:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
विज्ञापन
हिंडन, एयरबेस - फोटो : SELF
विज्ञापन

भारत की ओर से की गई एयर स्ट्राइक के बाद यूपी पुलिस ने भी प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है। साहिबाबाद स्थित हिंडन एयरबेस की बाहरी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके अलावा शहर के मॉल्स, मल्टीप्लेक्स, बस अड्डे और रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 

विज्ञापन


एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और दिल्ली बॉर्डर पर सघन चेकिंग कराकर संदिग्धों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर की ओर से एनसीआर में उत्तर प्रदेश के जिलों को विशेष तौर पर अलर्ट रहने के आदेश दिए गए हैं। 

गाजियाबाद में एयरफोर्स का हिंडन एयरबेस है और इसके पास काफी बड़ी आबादी वाला क्षेत्र है। ऐसे में भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के चलते एयरबेस की बाहरी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि इस एयरबेस की अंदर की सुरक्षा पूरी तरह से एयरफोर्स के हाथ में है। 

एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि हिंडन एयरबेस के आसपास गश्त बढ़ाई गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा सभी मॉल्स-मल्टीप्लेक्स, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और ज्यादा भीड़भाड़ वाले बाजारों में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। इसके लिए सभी एसएचओ और सीओ को निर्देश दे दिए गए हैं। 
विज्ञापन


हिंडन एयरबेस के आसपास राउंड द क्लॉक पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद के दिल्ली से सटे बॉर्डर एरिया में आने वाले वाहनों की चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। यहां कड़ी निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें