फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबरी मस्जिद पर फैसले के बाद दिल्ली में अलर्ट, अमन कमेटियों से संपर्क साध रही पुलिस 

Thu, 01 Oct 2020 04:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi police - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

बाबरी मस्जिद मामले में फैसला आने के बाद दिल्ली में अलर्ट जारी कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। संवेदनशील जगहों पर पुलिस की तैनाती कर विशेष नजर रखी जा रही है। धार्मिक स्थलों के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के सीनियर पुलिस अधिकारियों ने थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वह इलाके में निकलकर गश्त करें और संवेदनशील जगहों पर विशेष निगरानी बरती जाए। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बात के आदेश दिए गए हैं कि फैसले को लेकर कोई न तो खुशी मनाए और न ही किसी तरह जुलूस निकाले। 

दिल्ली पुलिस ने इलाकों की अमन कमेटियों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी अमन कमेटी के पदाधिकारियों से लगातार बात कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार दिल्ली में बुधवार को पूरी तरह शांति बनी हुई थी और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें