फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा समर्थकों के उपद्रव के चलते नोएडा में अलर्ट, धारा 144 लागू

Fri, 25 Aug 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
noida
विज्ञापन
 डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दुष्कर्म मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद भड़की हिंसा को देखते जिला गौतमबुद्धनगर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी है। व्हाट्सएप ग्रुप व अन्य सोशल मीडिया माध्यमों पर नजर रखी जा रही है। एसएसपी गौतमबुद्धनगर लव कुमार के मुताबिक त्योहारों के मद्देनजर 18 जुलाई से दो माह के लिए पहले से ही जिले में धारा 144 लागू है। पुलिस तभी से सतर्कता बरत रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गौतमबुद्धनगर में 32,000 डेरा अनुयायी हैं। इनमें से 7000 अनुयायी नोएडा में हैं। एसएसपी लव कुमार ने बताया कि राम रहीम पर शुक्रवार को आने वाले फैसले को देखते हुए सुबह से ही सभी थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों को हाई अलर्ट पर रहने को कह दिया गया था। 

शाम को फैसला आने के बाद जगह-जगह उपद्रव और हिंसा की खबर आने पर एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को बाहर निकल सार्वजनिक जगहों पर गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही शहर के बाहर जाने वाले सभी रास्तों पर चौकसी बढ़ा दी गई। एसएसपी समेत अन्य अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सड़कों पर उतर आए।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि पुलिस किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। गौतमबुद्धनगर में दादरी में डेरा सच्चा सौदा का आश्रम है। वहां के प्रबंधकों से पुलिस संपर्क बनाए हुए है। दादरी में डेरा व आसपास विशेष सतर्कता बरती जा रही है। एलआईयू को अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही एसएसपी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने डेरा समर्थकों से भी कानून का सम्मान करने की अपील की है। एसएसपी ने फिल्म सिटी सहित सभी मीडिया संस्थानों पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

पंचकूला गए समर्थक के परिजन परेशान
कोर्ट के फैसला सुनाने से पहले ही नोएडा के ज्यादातर समर्थक पंचकूला व आसपास क्षेत्र में जा चुके हैं। जो समर्थक नोएडा से गए हैं, उनके परिवार के सदस्य परेशान हैं। सेक्टर-31 निवासी ब्रह्म सिंह ने बताया कि उनके परिवार से तीन सदस्य दो दिन पहले ही पंचकूला चले गए। हिंसा होने के बाद उनके फोन भी नहीं मिल रहे हैं। पूरा परिवार परेशान है। इसी तरह से कई अन्य परिवार भी परेशान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें