भारत में रहकर म्यांमार सेना से लड़ने के लिए तैयार कर रहा था आतंकी। वह ज्यादातर रोहिंग्या मुसलमानों के संपर्क में था और उनको तैयार कर रहा आतंक के लिए। उसे मणिपुर व मिजोरम में बेस तैयार करना चहाता था। भारत में वह कई लोगों के संपर्क में था। इनमें जम्मू कश्मीर,दक्षिण भारत व मणिपुर के लोग शामिल हैं।
उसके कब्जे से 9 एमएम की पिस्टल,बांग्लादेश का सिम कार्ड और लैपटॉप आदि सामान बरामद किया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अल कायदा के संदिग्ध आतंकी ब्रिटिश नागरिक को गिरफ्तार किया है। मूलरूप से बांग्लादेश का ये आतंकी अल कायदा की ओर से सीरियाई सेना के खिलाफ लड़ चुका है।
पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी कर समीउन रहमान उर्फ हमदन उर्फ शुमोन हक उर्फ राजू भाई (32) को पकड़ लिया। इसके कब्जे से 9 एमएम की पिस्टल, लैपटॉप और बांग्लादेश सिम कार्ड आदि बरामद किया गया। शुरुआत में आरोपी ने खुद को किशनगंज, बिहार का निवासी बताया था। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर 30 सितंबर तक रिमांड पर लिया है।