फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध आतंकी 12 दिन की पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अल कायदा से संबद्ध दो आतंकियों को दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश कर 12 दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस इस मामले में कुछ और आतंकियों की गिरफ्तारी व साक्ष्यों की बरामदगी के लिए दोनों से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


एक आरोपी जो कि अल कायदा के भारतीय उपमहाद्वीप मोड्यूल का भारत प्रमुख है पहले से ही 28 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने बृहस्पतिवार को मौलाना अब्दुल रहमान व जफर मसूद को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रीतेश सिंह के समक्ष आरोपियों को पेश कर पूछताछ के लिए दस दिन का रिमांड मांगा। पुलिस ने सीलबंद लिफाफे में आवेदन जज के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक उड़ीसा तो दूसरा यूपी से है

अदालत ने पुलिस के आवेदन पर विचार करने के बाद आरोपियों को 12 दिन की रिमांड पर भेजा। कोर्ट ने कहा कि पुलिस की एफआईआर, आवेदन व केस डायरी देखने के बाद आरोपियों को पुलिस रिमांड में भेजना होगा।

स्पेशल सेल ने मौलाना अब्दुल रहमान को उड़ीसा के कटक से गिरफ्तार किया है। वह वहां पर अपना मदरसा चलाता है और उसका प्रमुख है। उसने काफी साल पहले देवबंद में अध्ययन किया था।

कटक स्थित उसका मदरसा काफी बड़ा है और वहां काफी संख्या में बच्चे पढ़ने जाते हैं। उसका बड़ा भाई तारिक कोलकाता के अमेरिकन सेंटर हमले में शामिल था। मामले में दूसरा आरोपी जफर मसूद यूपी के संभल से गिरफ्तार किया गया है। उसका एक चाचा काफी पहले पाकिस्तान जा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें