फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने इकलाख के परिजनों को दिए 45 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार ने बिसाहड़ा कांड में मारे गए इकलाख के परिवार को दी जा रही मदद की राशि को दो गुना कर दिया है। अब इस परिवार को सरकार की ओर से कुल 45 लाख की मदद दी जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार रात सरकारी सुरक्षा और बंदोस्त में दादरी हिंसा में मारे गए इकलाख की पत्नी, बेटी और बड़े भाई मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ गए थे।

हालांकि शनिवार को ही पीड़ित परिवार के लिए घोषित की गई मदद की राशि को दस लाख से बढ़ाकर 20 लाख कर दिया गया था। 24 घंटे से भी कम समय में इसे दो गुना से ज्यादा कर दिया गया।
विज्ञापन


सरकार ने घोषणा की है कि इकलाख के परिवार को 30 लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी जबकि, उनके तीनों भाइयों को भी पांच-पांच लाख की मदद की जाएगी।
विज्ञापन

बसपा ने दिए 11.21 लाख रुपये

इस बीच बहुजन समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री करतार सिंह और नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी इकलाख के परिवार से मिलने बिसाहड़ा पहुंचे। दोनों नेताओं ने पीड़ित परिवार को मदद के तौर पर 11.21 लाख रुपये नगद की राशि प्रदान की।

बता दें कि रविवार सुबह परिवार से मिलने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने न सिर्फ इकलाख के परिवार की आर्थिक मदद की राशि बढ़ा दी बल्कि, राहुल यादव को भी पांच लाख रुपये मदद की घोषणा की।

गत सोमवार को बिसाहड़ा में हुई हिंसा के बाद अगले दिन सुबह इलाके में हिंसा भड़क गई थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी थी।

इसी पुलिस फायरिंग में राहुल यादव को गोली लगी थी। राहुल का इलाज अभी भी जारी है। रविवार को बिसाहड़ा पहुंचे बीजेपी विधायक संगीत सोम ने राज्य सरकार से राहुल को भी मदद देने की बात कही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें