फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूसू चुनाव: फर्जी आईडी से वोट की कोशिश, हिरासत में छात्रा; एबीवीपी ने दो कॉलेजों में जीत का किया दावा

Fri, 18 Sep 2026 06:10 PM IST
Rahul Kumar Tiwari नई दिल्ली, आईएएनएस

सार

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में शुक्रवार को मतदान जारी है। एबीवीपी ने भारती कॉलेज और अरविंदो मॉर्निंग कॉलेज में सभी पदों पर जीत का दावा किया है। वहीं, फर्जी आईडी से वोट डालने की कोशिश में एक छात्रा को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
कुछ कॉलेजों में आए नतीजे - फोटो : अमर उजाला GFX
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान जारी रहा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कुछ कॉलेजों में जीत हासिल करने का दावा किया है। इस बीच, एबीवीपी ने चुनाव में फर्जीवाड़े का गंभीर आरोप भी लगाया है। बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय के केंद्रीय पदों के लिए मतगणना शनिवार को होगी।
विज्ञापन


एबीवीपी के अनुसार, उन्हें भारती महाविद्यालय में हुए छात्रसंघ चुनाव में सभी आठ पदों पर जीत मिली है। छात्र संगठन ने अरविंदो मॉर्निंग कॉलेज में भी पूरी तरह जीत का दावा किया है। एबीवीपी ने आरोप लगाया कि फर्जी पहचान पत्र से वोट डालने की कोशिश की जा रही थी। दिल्ली विश्वविद्यालय के इवनिंग पाली में एलसी-1 पर एक छात्रा फर्जी पहचान पत्र के साथ पकड़ी गई। उसके पास से एक फर्जी पहचान पत्र बरामद हुआ, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने उसे हिरासत में लिया। छात्रा से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। छात्र संगठनों ने इसे चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का गंभीर प्रयास बताया है। उन्होंने मतदान की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक हुआ मतदान
शुक्रवार को मॉर्निंग कॉलेजों में सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद सांध्य कॉलेजों में दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक वोट डाले गए। डूसू चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के चार प्रमुख पदों के लिए कुल 20 उम्मीदवार मैदान में थे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी करने का दावा किया। परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। विश्वविद्यालय में जगह-जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नजर भी आए।
 

प्रमुख पदों पर दावेदार
इस बार डूसू चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक सात उम्मीदवार मैदान में थे। उपाध्यक्ष पद पर पांच उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे। सचिव और संयुक्त सचिव के लिए चार-चार उम्मीदवार मैदान में थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अध्यक्ष पद पर यश डबास चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने विजय शंकर मीणा को उम्मीदवार बनाया है। वामपंथी छात्र संगठनों के गठबंधन ने भी चारों प्रमुख पदों पर दावेदारी पेश की है।
विज्ञापन

चुनावी दावे और आरोप
एबीवीपी ने भारती महाविद्यालय में सभी आठ पदों पर जीत का दावा किया है। छात्र संगठन का कहना है कि अरविंदो मॉर्निंग कॉलेज में भी उन्हें पूरी तरह जीत मिली है। एबीवीपी ने फर्जी पहचान पत्र से वोट डालने की कोशिश का आरोप लगाया। इवनिंग पाली में एक छात्रा को फर्जी पहचान पत्र के साथ पकड़ा गया। सुरक्षाबलों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। छात्र संगठनों ने इस गंभीर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। चुनाव में छात्र संगठनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें