दरअसल 2017 में एमसीडी चुनाव के दौरान टिकट बंटवारे को लेकर जिस तरह कई कांग्रेसी नेताओं की कोई राय नहीं ली गई, उन्हें अलग रखा गया। इससे लवली अजय माकन से नाराज थे और उन्होंने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया था।
मालूम हो कि लवली ने 4 अप्रैल 2017 को कांग्रेस नेतृत्व से नाराज होकर बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। लवली शीला दीक्षित सरकार में शिक्षा मंत्री के साथ ही दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। लवली कट्टर कांग्रेसी माने जाते हैं और उनका बीजेपी में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ी शिकस्त माना गया था।