फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस मामले में न्याय के लिए आइसा और भीम आर्मी का विरोध प्रदर्शन, हिरासत में कई प्रदर्शनकारी

Wed, 30 Sep 2020 09:59 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते प्रदर्शनकारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में युवती के साथ हुई दर्दनाक घटना और उसकी मौत के बाद देश भर में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। एक तरफ विपक्ष हमलावर है तो दूसरी तरफ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी यूपी सरकार को नोटिस जारी कर दी है। 

विज्ञापन


दिल्ली में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन और भीम आर्मी के सदस्यों ने हाथरस सामूहिक दुष्कर्म कांड के खिलाफ मंगलवार को इंडिया गेट के पास धरना दिया। उनकी मांग थी कि मृतक युवती और उसके परिजनों को न्याय मिले।

वहीं मानसिंह रोड के पास अवैध तरीके से विरोध प्रदर्शन करने के कारण 32 पुरुष प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। साथ ही प्रदर्शनकारी समूह का हिस्सा रहीं कुछ महिला प्रदर्शनकारियों को मौके से हटा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि प्रदर्शनकारियों का संबंध आइसा और भीम आर्मी से था। संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें