फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: खराब श्रेणी में हवा बरकरार, एक्यूआई 226 दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली।
दिल्ली में हवा की गति कम होने और दिशा बदलने के चलते फिजा खराब श्रेणी में बरकरार है। ऐसे में बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 226 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है। इसमें बुधवार की तुलना में 73 सूचकांक की वृद्धि दर्ज की गई। दूसरी ओर, एनसीआर में ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 313 दर्ज किया गया, यह हवा की खराब श्रेणी है। वहीं, गाजियाबाद में 308, नोएडा में 255 और गुरुग्राम में 241 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 155 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, हवा उत्तर-पूर्व दिशा से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 4100 मीटर रही। इसके अलावा, वेंटिलेशन इंडेक्स 23500 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। ऐसे में सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि शनिवार को हवा फिर से मध्यम श्रेणी में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें