फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कैमरों से होगी वायु प्रदूषण की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। औद्योगिक प्रदूषण पर लगाम कसने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने उद्योगों में पीटीजेड कैमरों की संख्या बढ़ाने का आदेश दिया है। अब कैमरों के जरिये उद्योगों में इस्तेमाल होने वाले ईंधन की वास्तविक समय में निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

आयोग के उड़न दस्तों ने औचक निरीक्षण में कई उद्योगों में गैर-अनुमोदित ईंधन का उपयोग पाया था। सर्दियों में प्रदूषण बढ़ने की आशंका को देखते हुए यह निगरानी सख्त की जा रही है। उद्योगों को 31 अक्तूबर तक अतिरिक्त कैमरे लगाने होंगे। ये कैमरे ईंधन भंडारण, डालने वाले स्थानों और गैस मीटरों पर नजर रखेंगे। कैमरों से मिलने वाली तस्वीरें और वीडियो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा संबंधित प्रदूषण नियंत्रण संस्थाओं के सर्वर तक वास्तविक समय में प्रसारित होंगे, जिससे अधिकारी दूर से ही ईंधन के इस्तेमाल पर नजर रख सकेंगे। संबंधित संस्थाओं को एक नवंबर तक आयोग को रिपोर्ट देनी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें