फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की हवा फिर जहरीली: कई इलाकों में 300 के पार पहुंचा पीएम 2.5, आईटीओ सबसे प्रदूषित; देखें आंकड़े

Thu, 26 Nov 2026 06:49 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

डीटीयू में 300, आईटीओ में 304 और नॉर्थ कैंपस में 284 पीएम2.5 स्तर दर्ज हुआ। आलम यह है कि दिल्ली के कई इलाकों में लोग प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
मास्क लगाकर गुजरते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर एक बार फिर चिंता बढ़ा रहा है। राजधानी के कई इलाकों में हवा में मौजूद बेहद बारीक प्रदूषण कण पीएम2.5 का स्तर काफी अधिक दर्ज किया गया है। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, आईटीओ में पीएम2.5 का स्तर 304 और दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) में 300 दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में यह स्तर 284 तक पहुंच गया। इन आंकड़ों से साफ है कि दिल्ली के कई इलाकों में लोगों को प्रदूषित हवा में सांस लेनी पड़ रही है। 

विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, आईटीओ और डीटीयू के अलावा सीआरआरआई मथुरा रोड में पीएम2.5 का स्तर 279, आनंद विहार में 270, बुराड़ी क्रॉसिंग में 269 और चांदनी चौक में 264 दर्ज किया गया। वहीं, पंजाबी बाग में 260, बुराड़ी में 259, आया नगर में 258 और विवेक विहार में 252 का स्तर रहा। ज्यादातर निगरानी केंद्रों पर पीएम2.5 का स्तर 200 से अधिक दर्ज किया गया। इनमें बवाना, छावला, जहांगीरपुरी, मुंडका, नरेला, रोहिणी, नेहरू नगर, आरके पुरम और सोनिया विहार जैसे इलाके शामिल हैं। 

वहीं, पटपड़गंज में 180, मंदिर मार्ग में 182 और वासुंधरा एन्क्लेव में 187 का स्तर दर्ज किया गया। आंकड़ों के अनुसार, पूसा और श्री अरबिंदो मार्ग के निगरानी केंद्रों पर पीएम2.5 का स्तर 141 दर्ज किया गया। वहीं, लोदी रोड में 151, नजफगढ़ में 158 और करणी सिंह शूटिंग रेंज में 175 का स्तर रहा। हालांकि, इन इलाकों में भी प्रदूषण का स्तर सामान्य से काफी अधिक है।
विज्ञापन


कई केंद्रों पर आंकड़े उपलब्ध नहीं
कुछ निगरानी केंद्रों पर पर्याप्त आंकड़े उपलब्ध नहीं होने के कारण वहां प्रदूषण का स्तर दर्ज नहीं किया जा सका। इनमें अशोक विहार, बदरपुर, दिल्ली कैंट और कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स शामिल हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, पीएम2.5 के बेहद छोटे कण सांस के जरिए फेफड़ों के अंदर तक पहुंच सकते हैं। लंबे समय तक इनके संपर्क में रहने से सांस और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें