फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया में अब नहीं मिलेगा नॉन वेज, इस वजह से लिया गया फैसला

Wed, 09 Aug 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
air india
विज्ञापन
अगर आप नॉन वेज खाने के शौकीन हैं और फ्लाइट में भी नॉन वेज ऑर्डर देते हैं, तो आपके लिए मायूस करने वाली खबर है।
विज्ञापन

अब बहुत जल्द आपको एयर इंडिया की फ्लाइट में नॉन वेज नहीं मिलेगा। 

एयर इंडिया ने अपने यात्रियों को परोसे जाने वाले भोजन में बदलाव करते हुए अब केवल वेजिटेरियन खाना परोसने का फैसला लिया है। 

एयर इंडिया में विनिवेश को लेकर मंगलवार को संसद की विशेष समिति की बैठक हुई। बैठक में क्या फैसला हुआ यह तो खुलासा नहीं हो सका लेकिन इतना जरूर पता चला है कि करीब 52 हजार करोड़ रुपये के कर्ज के तले दबी एयर इंडिया तिनका-तिनका बचाकर कर्ज का बोझ कम करने में जुट गई है। 


संसद को मंगलवार को बताया गया कि राष्ट्रीय एयरलाइन एयर इंडिया घरेलू उड़ानों में मांसाहारी भोजन न परोसने के अपने फैसले से हर साल आठ से 10 करोड़ रुपये बचा सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में कहा, "एयर इंडिया ने अपनी घरेलू उड़ानों के केवल इकॉनमी क्लास में मांसाहारी भोजन नहीं परोसने का फैसला किया है. इसका मकसद लागत को कम करना, अपव्यय को कम करना और सेवा को बेहतर बनाने के साथ-साथ भोजन में घालमेल की संभावनाओं से बचना है।" 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें