फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया का सर्वर हुआ 30 मिनट के लिए फेल, कई फ्लाइट की उड़ान में हुई देरी

Sun, 24 Jun 2018 11:06 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
air india
विज्ञापन
शनिवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का सर्वर अचानक फेल हो गया। इसके कारण विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई। कई विमानों ने काफी देरी से उड़ान भरी। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


एयर इंडिया की दो दर्जन उड़ानें दिल्ली एयरपोर्ट समेत अन्य एयरपोर्ट से प्रभावित हुईं। चेक इन सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी से विमानों का परिचालन बाधित हुआ। एयर इंडिया के अनुसार, 23 विमानों के टेक-ऑफ सॉफ्टवेयर में खराबी की वजह से 15 से 30 मिनट देरी हुई। 

सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी के कारण दोपहर एक बजे से ढाई बजे तक यात्रियों को परेशान होना पड़ा। तब तक चेकइन और अन्य सुविधाएं मैनुअली प्रदान की गईं। दोपहर ढाई बजे के बाद सर्वर ठीक होने पर विमान सेवा सुचारु हो गई।
विज्ञापन


एयर इंडिया के सॉफ्टवेयर संबंधी काम वैश्विक एयरलाइंस आईटी सर्विस संभालती है। यही कंपनी चेक-इन, बोर्डिंग और बैगेज ट्रैकिंग टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराती है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें