फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी खराबी के चलते रोकी गई एयर इंडिया की फ्लाइट, 300 यात्री थे सवार

Wed, 19 Apr 2017 12:50 PM IST
amarujala.com, Presented By: Vikas Jangra
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट को उड़ान भरने से पहले ही रोक लिया गया। जिस समय फ्लाइट को उड़ान भरने से रोका गया, उसमें करीब 300 लोग सवार थे। फ्लाइट न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरने वाली थी। बताया जाता है कि फ्लाइट में किसी तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने से रोका गया। 
विज्ञापन
Air India flight with approx 300 passengers on-board, grounded before its departure for New York due to technical failure at Delhi airport. — ANI (@ANI_news) April 19, 2017 बता दें क‌ि एअर इंडिया की इस फ्लाइट में हाइड्रोलिक फेल्योर हो गया था जिसके चलते यह घिसट गई। हालांकि कोई हादसा नहीं हुआ। एअर इंडिया की ये फ्लाइट दिल्ली से न्यूयॉर्क जा रही थी। अब यह फ्लाइट आज शाम 5 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन

बुधवार शाम 5 बजे रवाना होगी फ्लाइट

एअर इंडिया
न्यूज एजेंसी से मिली खबर के अनुसार एयर ‌इंडिया के प्रवक्ता ने बताया, बोइंड 777-330 ईआर के इंजन में हाइड्रोलिक फेल्योर हुआ। यह फ्लाइट मंगलवार रात 1:40 बजे दिल्ली से न्यूयार्क के लिए उड़ान भरने वाली थी जिससे पहले ही इस गड़बड़ी का पता चला

जब गड़बड़ी सामने आई उस वक्त सभी पैसेंजर प्लेन में सवार हो चुके थे और प्लेन उड़ने के लिए तैयार था। एक पैसेंजर के अनुसार इस गड़बड़ी को दूर करने के लिए इंजीनियर को भी बुलाया गया पर समस्या हल नहीं हुई। 6 बजे तक पैसेंजर्स प्लेन में ही बैठे रहे फिर एयरलाइन्स स्टाफ ने उन्हें एक होटल में शिफ्ट किया।

फिलहाल इस एयरक्राफ्ट में मेंटेनेंस का काम चल रहा है। दूसरी फ्लाइट अरेंज न हो पाने के कारण इसी प्लेन को शाम 5 बजे रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें