दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट को उड़ान भरने से पहले ही रोक लिया गया। जिस समय फ्लाइट को उड़ान भरने से रोका गया, उसमें करीब 300 लोग सवार थे। फ्लाइट न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरने वाली थी। बताया जाता है कि फ्लाइट में किसी तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने से रोका गया।
Air India flight with approx 300 passengers on-board, grounded before its departure for New York due to technical failure at Delhi airport.
— ANI (@ANI_news) April 19, 2017
बता दें कि एअर इंडिया की इस फ्लाइट में हाइड्रोलिक फेल्योर हो गया था जिसके चलते यह घिसट गई। हालांकि कोई हादसा नहीं हुआ। एअर इंडिया की ये फ्लाइट दिल्ली से न्यूयॉर्क जा रही थी। अब यह फ्लाइट आज शाम 5 बजे रवाना होगी।