फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाइट AI2379 में अचानक टर्बुलेंस: विमान तेजी से नीचे गिरा, केबिन में अफरा-तफरी; जानें एयर इंडिया ने क्या कहा

Tue, 04 Aug 2026 02:18 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

Emergency landing Phuket to Delhi: फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट अचानक उड़ान के दौरान तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। लेकिन विमान ने दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग की। एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रभावित यात्रियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। 
विज्ञापन
फुकेट टू दिल्ली फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 मंगलवार को उड़ान के दौरान अचानक तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। इस दौरान विमान में जोरदार झटके लगने से कई यात्रियों और कुछ क्रू सदस्यों को हल्की चोटें आईं। हालांकि राहत की बात यह रही कि विमान ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्री व चालक दल सुरक्षित विमान से बाहर निकल गए।

विज्ञापन
Trending Videos

घटना के बाद एयरपोर्ट पर तुरंत मेडिकल टीम और एंबुलेंस तैनात की गईं। एहतियात के तौर पर घायल यात्रियों और क्रू को एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां उनकी जांच और प्राथमिक उपचार किया गया। कुछ यात्रियों को आगे की चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल भी भेजा गया।

उड़ान के दौरान विमान अचानक तेजी से नीचे आया, जिससे विमान के भीतर अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों को सीटों और केबिन के अन्य हिस्सों से टकराने के कारण चोटें आईं। एयर इंडिया ने इस घटना पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि 4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 को उड़ान के दौरान कुछ समय के लिए तेज टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा, जिससे विमान की ऊंचाई में थोड़े समय के लिए बदलाव हुआ। विमान ने दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग की।
विज्ञापन

एयरलाइन के अनुसार, किसी भी यात्री या क्रू सदस्य के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। केवल कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका तत्काल चिकित्सा परीक्षण और उपचार कराया गया है। एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रभावित यात्रियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही घटना के कारणों की जांच के लिए संबंधित विमानन अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें