हिंडन एयरपोर्ट से बेंगलुरु जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट पहले दिन करीब एक घंटे लेट है। विमान को हिंडन एयरपोर्ट पर 3:30 बजे उतरना था, लेकिन अभी फ्लाइट एक घंटे लेट है। अब करीब 4:30 बजे बेंगलुरु की फ्लाइट हिंडन एयरपोर्ट पर उतरेगी। इसके बाद यात्रियों को लेकर बेंगलुरु के लिए रवाना होगी। बेंगलुरु के लिए 184 सीटर विमान में 173 सीट बुक है। यात्रियों के एयरपोर्ट पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है।