हौजखास के पॉश इलाके पंचशील पार्क में एक एयर होस्टेस की दूसरी मंजिल से संदिग्ध हालत में गिरने से मौत मामले में आज हाईकोर्ट ने आरोपी पति मयंक सिंघवी के माता-पिता को अग्रिम जमानत दे दी है।
बता दें कि इस मामले में पुलिस ने अनीसिया के पति मयंक को आरोपी बनाया है। इस वक्त वह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है।