फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर होस्टेस ने पांचवीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, पायलट बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद उठाया कदम

Tue, 21 Jul 2020 01:36 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कतर एयरवेज की एयर होस्टेस ने बेस्टेक सोसाइटी की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह अपने पायलट बॉयफ्रेंड के साथ दोस्त के घर पार्टी में गई थी और विवाद होने पर बालकनी से कूद गई। मृतक की बहन की शिकायत पर सेक्टर-65 थाना पुलिस ने पायलट के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सिक्किम की रहने वाली पैगिला भूटिया लॉकडाउन से पहले कतर एयरवेज में कार्यरत थी। जबकि बॉयफ्रेंड डेजल हिक्सी शर्मा जेट एयरवेज में पायलट था। डेजल सोहना रोड स्थित शीशपाल विहार में रहता है और पैगिला (25) डीएलएफ फेज-तीन में रहती थी। दोनों रविवार की रात करीब 9 बजे सेक्टर-67 स्थित बेस्टेक सोसाइटी में डेजल के दोस्त भास्कर घातक के पांचवीं मंजिल स्थित फ्लैट नंबर 501 में गए थे। वहां किसी बात को लेकर पैगिला व डेजल के बीच विवाद हो गया। भास्कर के समझाने के बाद भी दोनों में सुलह नहीं हुई व बात झगड़े में तब्दील हो गई। गुस्से में युवती अचानक फ्लैट की बालकनी में आई और कूद गई।

सेक्टर-65 थाना प्रभारी निरीक्षक दिनकर ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान अवस्था में पैगिला को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने डेजल से पूछताछ के बाद गुरुग्राम में ही रहने वाली पैगिला की बहन बेबिला को सूचना दी। बेबिला ने डेजल हिक्सी शर्मा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल डेजल शर्मा को हिरासत में नहीं लिया गया व उससे पूछताछ ही की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें