एअर इंडिया एक्सप्रेस ने लिया था एक्शन
एअर इंडिया एक्सप्रेस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पायलट को तुरंत ड्यूटी से हटा दिया था। एयरलाइन ने साफ कहा था कि इस तरह के व्यवहार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पायलट को कारण बताओ नोटिस जारी कर उससे स्पष्टीकरण मांगा।
बाहरी जांच समिति बनेगी
मामला सामने के बाद निष्पक्ष जांच के लिए एअर इंडिया एक्सप्रेस अगले सप्ताह एक बाहरी जांच समिति गठित करेगी। यह समिति घटना के हर पहलू की जांच करेगी और उसी के आधार पर आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई तय की जाएगी। एयरलाइन अधिकारियों ने पीड़ित यात्री से भी संपर्क किया है और सहयोग का आश्वासन दिया है।
सरकार ने भी लिया संज्ञान
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भी इस घटना पर सख्त रुख अपनाया। मंत्रालय ने पायलट को तत्काल ग्राउंड करने का निर्देश दिया और औपचारिक जांच के आदेश दिए। बीसीएएस और सीआईएसएफ से विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई। मंत्रालय ने कहा था कि यात्रियों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।