फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना हर चुनौती से निपटने में सक्षम, बीएस धनोआ बोले- राफेल जेट और एस-400 मिसाइल से बढ़ेगी ताकत

Tue, 09 Oct 2018 04:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिंडन/ गाजियाबाद
विज्ञापन
तीनों सेनाओं के प्रमुख और सचिन तेंदुलकर लड़ाकू विमानों के करतब देखते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने कहा है कि एयर फोर्स हर चुनौती से निपटने में सक्षम है। सोमवार को 86वें वायुसेना दिवस पर हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में धनोआ ने कहा कि एयरफोर्स अपने लड़ाकू विमानों को अपग्रेड कर रही है।

विज्ञापन


वायुसेना प्रमुख ने कहा कि मौजूदा और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए एयरफोर्स कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हम अपने सभी पुराने एयरक्राफ्ट और डिफेंस सिस्टम का आधुनिकीकरण कर रहे हैं। जगुआर, मिराज 2000 और मिग-29 का अपग्रेडेशन चल रहा है। इंडियन एयरफोर्स जल्द ही 36 राफेल विमानों को अपने बेडे़ में शामिल करेगी। साथ ही, एस-400 मिसाइल सिस्टम, अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर और चिनूक मालवाहक हेलीकॉप्टर के आने से भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ेगी। 

तेजस, स्पाइडर सरफेस एयर मिसाइल, मीडियम सरफेस एयर मिसाइल वायुसेना की आधुनिकीकरण का हिस्सा हैं। वायुसेना के आधुनिकीकरण में भारतीय एजेंसियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसके अलावा एरो स्पेस सुरक्षा की ओर भी लगातार ध्यान दे रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम नए कॉम्बैट सिस्टम लाने जा रहे हैं। वायुसेना कर्मियों का दायित्व है कि अपने कॉम्बैट सिस्टम, ऑपरेशन को दुरुस्त रखें, ताकि हर परिस्थिति में चुनौतियों का मुकाबला कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें