फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपके पास हैं 500 और 1000 के पुराने नोट तो एम्स में होगी मुफ्त में जांच

Thu, 10 Nov 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की ओर से 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बंद करने के निर्णय के बाद एम्स में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के तीमारदारों को परेशानी से बचाने के लिए एम्स ने अच्छा फैसला लिया है। 10 और 11 नवंबर को एम्स में 500 रुपये तक की सभी जांच मुफ्त होंगी। ओपीडी पंजीकरण के लिए 10 रुपये शुल्क भी नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को एम्स प्रशासन की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि एम्स में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को कोई दिक्कत न हो, इसलिए 500 रुपये तक की जांच के लिए कोई शुल्क अदा नहीं करना होगा। इसके अलावा व्यक्तिगत तौर पर एम्स आकर ओपीडी पंजीकरण कराने वाले मरीजों से लिए जाने वाले 10 रुपये भी दो दिनों तक नहीं लिए जाएंगे।

हालांकि ऑनलाइन नंबर लगाने और ऑनलाइन पेमेंट करने पर शुल्क पहले की तरह ही लिया जाएगा। गौरतलब है कि एम्स में प्रतिदिन औसतन 10 हजार लोग ओपीडी में इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें