फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आग की घटनाओं से सुरक्षित होगा एम्स, दी जा रही ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
दिसंबर तक के लिए बनाया गया प्लान, सभी परिसर में होगी मॉक ड्रिल
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



नई दिल्ली। हाल ही में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हुई आगजनी की घटनाओं को देखते हुए एम्स अपने सभी परिसरों को सुरक्षित बनाने में जुट गया है। इसके लिए एम्स के सभी परिसरों में स्टाफ को आग से बचने की ट्रेनिंग दी जा रही है। साथ ही एम्स के सभी परिसरों में मॉक ड्रिल करने की योजना बनाई गई है। यह प्रक्रिया दिसंबर तक चलेगी। एम्स के उपमुख्य सुरक्षा अधिकारी के तरफ से जारी आदेश के तहत एम्स ट्रामा सेंटर से मॉकड्रिल की प्रक्रिया शुरू हुई है जो बल्लभगढ़ स्थित एम्स के केंद्र पर खत्म होगी।



मॉक ड्रिल में सभी आग के उपकरण, इनके इस्तेमाल, फायर अलार्म की जांच, लोगों तक सूचना पहुंचाने की जगह, आग की घटना से लोगों को बाहर निकालना, बचाव के तरीके, आग से बचने के उपकरण का इस्तेमाल, कोड रेड की जानकारी देना शामिल है। साथ ही दिल्ली दमकल सेवा के माध्यम से स्टाफ को विशेष जानकारी भी दी जाएगी। उन्हें बताया जाएगा कि यदि आग की घटना में फंस जाते हैं तो कैसे बाहर निकल सकते हैं। मॉक ड्रिल के दौरान परिसर में कृत्रिम तरीके से आग जैसी घटनाएं तैयार कर उससे बचने के तरीके भी बताए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




21 जुलाई को आईआरसीएच में होगी मॉक ड्रिल
अभियान के तहत 21 जुलाई को एम्स के आईआरसीएच सेंटर में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इसके बाद 5 अगस्त को मुख्य अस्पताल में, 20 अगस्त को निजी वार्ड 2 में, 29 अगस्त को राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र में, 4 सितंबर को सर्जिकल ब्लॉक में, 15 सितंबर को मदर एंड चाइल्ड ब्लॉक में, 25 सितंबर को सीएन टावर में, 3 अक्टूबर को सीडीईआर में, 13 अक्टूबर को बीएनपीएस ब्लॉक में, 29 अक्टूबर को न्यू निजी वार्ड तीन में, तीन नवंबर को एनसीए में, 14 नवंबर को कन्वर्जन ब्लॉक में, 18 नवंबर को नई राजकुमारी ओपीडी में, 28 नवंबर को एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक में, 4 दिसंबर को एनडीडीटीसी गाजियाबाद में, 17 दिसंबर को एनसीआई झज्जर में और 29 दिसंबर को सीआरएचएसपी बल्लभगढ़ में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें